बिल्सी। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मकता को निखारने के लिए बुकमार्क निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे चार्ट, ग्लिटर, रिबन और स्टिकर्स का उपयोग कर आकर्षक व प्रेरणादायक बुकमार्क बनाए। कई बच्चों ने इन पर सुंदर चित्रों के साथ ज्ञानवर्धक उद्धरण भी लिखे।

प्रतियोगिता में तान्या माहेश्वरी, तमन्ना राठौर, तरुण यादव, देव प्रताप सिंह, रोनित, शिवम, आदित्य प्रताप सिंह, मुस्कान यादव, प्रियांश सागर, सूर्यांशी, दीपक सिंह, कृतिका चौहान, आरवी चौधरी, आध्या माहेश्वरी, काजल, रूद्र माहेश्वरी और आरुणि भारद्वाज विजेता रहे।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों की रचनात्मकता बढ़ाने के साथ उन्हें पठन-पाठन के प्रति प्रेरित करती हैं। एमडी राहुल कुमार सिंह ने बुकमार्क को पढ़ाई में उपयोगी बताया, वहीं प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here