बिल्सी। उपखंड अधिकारी जयप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर सहित पूरे बिल्सी उपखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 19 सितंबर 2025, दिन शुक्रवार को बिल्सी उपखंड कार्यालय पर मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा।

इस मेगा कैंप में उपभोक्ता अपनी विभिन्न समस्याओं जैसे —

  • विद्युत बिल सुधार,
  • खराब मीटर की शिकायत,
  • नए संयोजन से संबंधित समस्याएं,
  • एवं अन्य विद्युत संबंधी शिकायतें — सीधे दर्ज करवा सकेंगे।

कैंप में मौजूद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण करेंगे।

उपखंड अधिकारी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मेगा कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here