बदायूं। तहसील बिसौली क्षेत्र स्थित यदु शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ बड़ा मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि मिल ने गन्ना तो खरीदा, लेकिन भुगतान नहीं किया। इस पर पूर्व सांसद डीपी यादव के बेटे और मिल के निदेशक कुनाल यादव समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बिसौली कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि पेराई सत्र 2024-25 की शुरुआत 11 नवंबर को हुई थी। इसके बाद किसानों से गन्ना खरीदा गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।

31 करोड़ 91 लाख 97 हजार रुपये का बकाया

जांच में सामने आया कि मिल पर किसानों का कुल 30 करोड़ 91 लाख 97 हजार रुपये बकाया है। भुगतान न होने से किसान परेशान हैं और प्रबंधन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे हैं।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here