
बिल्सी। पंडित निखिल जैन ने प्रवचन में कहा कि शौच का अर्थ है आत्मा को शुद्ध भाव में स्थिर रखना और अपवित्र शरीर से भिन्न मानकर उसका ध्यान करना।
जैन मिलन के बैनर तले बच्चों के लिए कलश घुमाओ भाग्य अपनाओ प्रतियोगिता में संभव जैन और पासिंग टू पासर में डॉ. आरती जैन ने बाजी मारी। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लकी ड्रा में शालिनी जैन, निशा जैन व सीमा जैन ने पुरस्कार जीते।
कार्यक्रम का संचालन नीरेश जैन और प्रभारी प्रशांत जैन ने किया। इससे पूर्व भक्ताम्मर पाठ एवं 48 दीपकों से भगवान जिनेंद्र की महाआरती की गई। समाज के मंत्री अनिल जैन सोनी और अध्यक्ष मृगांक जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


























