बिल्सी थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की शाम एक 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया। किशोरी उझानी-बिल्सी मार्ग स्थित गांव के मंदिर में पूजा करने गई थी।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता का आरोप है कि गांव निवासी वीरेंद्र का दामाद अखिलेश और उसका भाई रूपेंद्र किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए। पीड़िता के पिता का यह भी आरोप है कि रूपेंद्र की उसकी बेटी पर बुरी नजर थी और वह इसी के चलते अक्सर गांव आता जाता था।
परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता के पिता ने वीरेंद्र, अखिलेश और रूपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश तेज कर दी है।


























