बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खोंसारा में स्थित बलदाऊ जी महाराज का ऐतिहासिक देवछठ मेला आगामी 23 अगस्त से प्रारंभ होगा। मेला प्रबंधक रामज़ी मल शर्मा ने बताया कि मेले की तैयारियां जोरों पर हैं और इस बार धार्मिक लीलाओं का भव्य मंचन होगा।
मेले में खेल-तमाशा, चरक, काला जादू, वैरायटी शो समेत अनेक मनोरंजन स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही व्यापारियों के लिए सैकड़ों दुकानें सजाई जाएंगी। लकड़ी के कारोबार के लिए मशहूर यह मेला हर वर्ष बड़ी संख्या में व्यापारियों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।
मेला 21 सितंबर को संपन्न होगा। दूर-दराज से व्यापारी अभी से यहां पहुंचना शुरू कर चुके हैं, जिससे गांव और आसपास का माहौल उत्सवी हो गया है।

























