बदायूं। बिल्सी कोतवाली सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में नवागत अंडर ट्रेनिंग पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक गौरव उपाध्याय ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने और नगर की ज्वलंत समस्याओं को सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में लग रहे भीषण जाम, बैंकों की सुरक्षा और अवैध रूप से संचालित डग्गामार वाहनों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। श्री उपाध्याय ने कहा “जीरो टॉलरेंस की नीति पर अक्षरश: पालन होगा नगरवासियों को इसका पखवाड़े भर में परिवर्तन दिखने लगेगा”

उन्होंने पत्रकारों और नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “समस्याओं के स्थायी समाधान में जनसहयोग सबसे बड़ी ताकत है। प्रशासन अकेला नहीं, बल्कि जनता के साथ मिलकर ही शहर को बेहतर बना सकता है।”

वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय ने नगर की यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए सीताराम तिराहा, थाना मोड़ और अटल चौक पर पुलिस पिकेट बढ़ाने का सुझाव दिया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल सहमति जताई।

बैठक में साप्ताहिक बाजार के दौरान बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान पर रोक लगाने और कानून व्यवस्था को चुस्त करने का आश्वासन दिया गया।

पत्रकार वार्ता में स्वदेश केसरी के ब्यूरो प्रभारी ललित मोहन वार्ष्णेय सहित तहसील स्तरीय पत्रकार अतुल वार्ष्णेय, रविंद्र रवि, संजीव राणा, योगेशपुरी, नईम आजाद, नीरज अग्निहोत्री, प्रशांत जैन, विवेक चौहान, सूरज सागर, यतेंद्र महेश्वरी मौजूद रहे। इस दौरान सिटी इंचार्ज राम मेहर सिंह, उप निरीक्षक संजीव कुमार और कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here