बिल्सी। श्री गिरिराज जी सेवा समिति के तत्वावधान में राधाष्टमी महोत्सव के अवसर पर रविवार, 31 अगस्त को एक भव्य शोभा यात्रा नगर में निकाली जाएगी।
आयोजन समिति के सदस्य यतींद्र महेश्वरी एवं मनमोहन वार्ष्णेय सांई ने बताया कि यात्रा शाम 5:00 बजे थाना मोड़ से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, अटल चौक, बालाजी तिराहा होते हुए देर रात मोहल्ला नंबर दो स्थित श्री बिहारी जी मंदिर पर पहुंचेगी, जहां विश्राम लिया जाएगा।
राधा रानी का संगीतमय गुणगान
यात्रा में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पीले अंग वस्त्र धारण कर भक्ति गीतों एवं संकीर्तन के साथ राधा रानी का गुणगान करेंगे।
बाजे-गाजे, कीर्तन मंडलियों और झांकियों से नगर का माहौल भक्तिमय बनेगा।













