होम राज्य उत्तर प्रदेश भरत मिलाप गली मे गूंजेगा भक्तिरस का उल्लास, 27 अगस्त से धूमधाम...

भरत मिलाप गली मे गूंजेगा भक्तिरस का उल्लास, 27 अगस्त से धूमधाम से मनाया जायेगा 9वां भव्य गणेश उत्सव, तैयारियां जोरों पर – आज रात्रि 8 बजे आयोजन समिति की बैठक

बदायूं। नगर मे भरत मिलाप गली के राजा के नाम से विख्यात गणेश उत्सव इस वर्ष नौवीं बार भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। उत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में आज रात्रि 8 बजे क्षत्रिय स्वर्णकार धर्मशाला में आयोजन समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें महिला मंडल की महिलाओं से भी शामिल होकर अपने सुझाव देने की अपील की गई है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम विवरण

  • 27 अगस्त (बुधवार): गणपति आगमन एवं पूजन (प्रातःकाल) – रात्रि 8:30 बजे बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति (राधा रसिक बिहारी मण्डल)
  • 28 अगस्त (गुरुवार): रात्रि 8:30 बजे छप्पन भोग
  • 29 अगस्त (शुक्रवार): रात्रि 8:00 बजे सुन्दरकाण्ड एवं श्री बालाजी जागरण (अर्पित एंड पार्टी द्वारा)
  • 30 अगस्त (शनिवार): रात्रि 8:30 बजे भजन संध्या (नव चंडी प्रचण्ड मण्डल इंशान पंडित)
  • 31 अगस्त (रविवार): रात्रि 8:30 बजे सत्यनारायण भगवान की कथा एवं कन्या पूजन
  • 01 सितम्बर (सोमवार): प्रातः 8:00 बजे विशेष श्री गणेश पूजन – 11:00 बजे से विशाल भण्डारा प्रभु इच्छा तक
  • 02 सितम्बर (मंगलवार): प्रातः 10:00 बजे श्री गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।

इस दौरान प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे एवं रात्रि 8 बजे आरती का आयोजन रहेगा। आयोजन समिति के अनुसार, इस बार का गणेश उत्सव भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here