बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर परिसर में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बिल्सी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि ड्रोन जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें, बल्कि असली खतरा आपराधिक तत्वों से होता है। ऐसे में सतर्क रहना और रात के समय गांव की निगरानी करना जरूरी है।

थाना प्रभारी ने सुरक्षा समिति के सदस्यों से कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे मारपीट करने की बजाय पकड़कर पुलिस को सूचना दें, ताकि उचित कार्रवाई हो सके।

इस दौरान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि अक्सर रात में जो चीजें आसमान में दिखती हैं, वे फ्लाइट होती हैं जो आवाज नहीं करतीं, लेकिन लोग भ्रमवश उन्हें ड्रोन समझ बैठते हैं।

बैठक में ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे और गांव की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here