बिल्सी (बदायूं)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन बिल्सी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के MJR Electronics पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और युवा समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु और सशक्त नेतृत्व की कामना की गई।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी फैजान राईन, आबिद अली, शामी अली खान, शाहिद राईन, अमजद खान, अखिलेश यादव (स्थानीय कार्यकर्ता), अमित यादव, नीरज यादव, मनवीर शाक्य, संजीव कुमार मालपानी (मेंबर), दिलीप कुमार, रिहान अली, कविंद्र सक्सेना, सोनू यादव, दीप सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ता और समाजवादी समर्थक शामिल हुए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अखिलेश यादव के विकासशील विजन, युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया और कहा कि उनका नेतृत्व ही उत्तर प्रदेश को एक बेहतर दिशा दे सकता है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को और मजबूती से आगे ले जाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने अखिलेश यादव की लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के बहाने कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और जोश देखने को मिला, जिससे पार्टी संगठन को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here