होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: नागरझूना गांव के युवक की बेंगलुरु में सड़क हादसे में मौत,...

बिल्सी: नागरझूना गांव के युवक की बेंगलुरु में सड़क हादसे में मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों ने की जांच की मांग

बिल्सी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नागरझूना के एक 22 वर्षीय युवक की कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दुखद समाचार से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामसेवक (22) पुत्र सावंती को गांव का ही एक व्यक्ति कुछ माह पूर्व मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु ले गया था। परिजनों ने बताया कि 28 जुलाई को वहां के ठेकेदार ने फोन कर सूचना दी कि रामसेवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है।

कर्नाटक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। शव बुधवार को गांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

रामसेवक की मौत को लेकर परिजनों ने संदेह जताते हुए घटना की जांच कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उन्हें हादसे की पूरी जानकारी नहीं दी गई और न ही किसी चश्मदीद का बयान मिला। ऐसे में घटना की गहन जांच होनी चाहिए।

गांव पहुंचने पर शव को देख परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मां और बहनें बेसुध हो गईं। गांव में युवक को शांत और मेहनती बताकर सभी ने घटना पर शोक जताया।

ग्रामीणों और परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि हादसे की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि यदि किसी तरह की लापरवाही या साजिश हो, तो दोषियों पर कार्रवाई हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here