बिल्सी (बदायूं) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 जून रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में चिकित्सा और चार्टर्ड अकाउंटेंसी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मान देने की प्रेरणा से प्रेरित होकर, नगर के प्रतिष्ठित भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने विद्यालय से पढ़कर निकलने वाले दो होनहार पूर्व छात्रों का विद्यालय परिसर में सम्मान किया।

आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा ने चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. सुरभि वार्ष्णेय और चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले अनुपम गुप्ता को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दोनों मेधावी पूर्व छात्रों ने विद्यालय के मौजूदा छात्रों से अपने अनुभव साझा करते हुए पढ़ाई और कड़ी मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय के डिप्टी मैनेजर डीके गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा, सहित अन्य शिक्षकगण और स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को प्रेरणा देने और पूर्व छात्रों से जुड़ाव बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here