होम राज्य उत्तर प्रदेश शिव शक्ति भवन मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गूंजे जय...

शिव शक्ति भवन मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गूंजे जय कन्हैया लाल के जयकारे,जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

बिल्सी (बदायूं)।नगर के अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कथा स्थल पर “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने झूमकर नंदलाल के जन्म का उत्सव मनाया।

गुरुदेव ने बताया संत का महत्व

इस मौके पर युवा कथा व्यास उमंग दीक्षित के परम पूज्य गुरु एवं प्रसिद्ध संत 108 महामंडलेश्वर अमृतदास खाकी जी महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा—

“मानव जीवन को सफल बनाने के लिए संत का होना अत्यंत आवश्यक है। संत ही भगवान तक पहुँचने का माध्यम होते हैं। संत संग एवं हरिकथा दोनों ही इस संसार में दुर्लभ हैं, जिन्हें तुलसीदास जी ने भी अपने ग्रंथों में बताया है।”

गुरुदेव ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का मार्मिक चित्रण करते हुए जन्म की आध्यात्मिक व्याख्या से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

पोथी पूजन और झांकियों ने बढ़ाया आकर्षण

आज की कथा में आयुष मिश्रा, अर्पित मिश्रा व विमल शर्मा ने पोथी पूजन कर धर्म अनुष्ठान की शुरुआत की। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

माखन-खीर का लगा भोग, हुआ प्रसाद वितरण

कथा के समापन पर भगवान को माखन, खीर व फल का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद सभी भक्तजनों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण किया गया।

अटल चौक पर हो रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या यह प्रमाण है कि आज भी धर्म और भक्ति नगरवासियों के हृदय में जीवंत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here