



सूचना मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि मंत्री गुलाब देवी को तुरंत रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सीटी स्कैन और एक्स-रे किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर जांच के लिए उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। राहत की बात यह है कि मंत्री को कोई जानलेवा चोट नहीं आई है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
ड्राइवर भी घायल, मंत्री की गाड़ी को पीछे से लगी जोरदार टक्कर
हादसे में मंत्री के ड्राइवर को भी हल्की चोटें आई हैं। चश्मदीदों के अनुसार, टोल पार करने के बाद आगे चल रही गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे मंत्री की गाड़ी समेत तीन वाहन आपस में भिड़ गए।
मौके पर भारी पुलिस बल, वीडियो भी आया सामने
हादसे के बाद काफिले के साथ चल रहे अन्य वाहन भी रुक गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हापुड़ पुलिस के अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें क्षतिग्रस्त वाहनों को देखा जा सकता है।
नेताओं ने व्यक्त की चिंता
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा,
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और भाजपा नेता नरेश तोमर ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। नरेश तोमर ने कहा कि मंत्री को हल्की चोटें आई हैं और अब वह बिल्कुल ठीक हैं।
प्रशासन के मुताबिक हादसे की जांच जारी है और मंत्री गुलाब देवी को एम्स दिल्ली में विशेषज्ञ निगरानी में रखा जाएगा। उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। यह हादसा एक बार फिर वीआईपी काफिलों की सुरक्षा और हाइवे प्रबंधन पर सवाल खड़े कर गया है।


























