
बिल्सी, 22 जुलाई 2025 – सावन माह और शिवतेरस की पूर्व संध्या पर बिल्सी में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। बिसौली रोड स्थित असावा पेट्रोल पंप पर लगे भंडारे में उपजिलाधिकारी रिपुदमन सिंह ने स्वयं कांवरियों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में विष्णु असावा, सुशांत असावा, प्रशांत जैन, आयुष असावा, कृष्ण मुरारी लाल असावा समेत कई भक्त मौजूद रहे।
वहीं, रंजना हॉस्पिटल के पास बाबा ग्रुप की ओर से आयोजित भंडारे में सीओ संजीव कुमार सिंह ने भक्तों को प्रसाद बांटा। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, मेहुल वार्ष्णेय सहित बाबा ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा बिजलीघर रोड पर शिव शक्ति भवन मंदिर परिसर में भी भंडारे का आयोजन किया गया।


























