होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: अकोली के जंगल में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त,...

बिल्सी: अकोली के जंगल में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी,

बिल्सी, 22 जुलाई – बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम अकोली के जंगल में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। शव की शिनाख्त महेंद्र (38) पुत्र राधेश्याम, निवासी गुधनी के रूप में हुई है, जो खेतों के ठेकेदारी कार्य से जुड़ा हुआ था।

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक व्हाट्सएप ग्रुप पर अज्ञात शव मिलने की सूचना प्रसारित हुई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here