होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक हरीश शाक्य और एसडीएम रिपुदमन...

बिल्सी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक हरीश शाक्य और एसडीएम रिपुदमन सिंह ने किया योगाभ्यास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली – विधायक हरीश शाक्य

बिल्सी (बदायूं)।नगर के प्रतिष्ठित एन. ए. इंटर कॉलेज परिसर में 21 जून 2025 को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 5:00 बजे हुआ, जिसमें विधायक हरीश शाक्य, उप जिलाधिकारी रिपुदमन सिंह, भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं नगर के कई लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

सामूहिक योग से शुरू हुआ दिन

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने ताड़ासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भुजंगासन, प्राणायाम आदि अनेक योग क्रियाएं कीं। गर्मी के बावजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया।

विधायक ने योग को बताया भारतीय संस्कृति की धरोहर

योगाभ्यास के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा –

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाई है। अब पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। यह हमारी सांस्कृतिक एकता और भारतीय परंपरा की सशक्त पहचान है।”

एसडीएम ने बताया योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा

उप जिलाधिकारी रिपुदमन सिंह ने कहा कि –

“आज की व्यस्त जीवनशैली में योग एक संजीवनी है। यह मानसिक तनाव को दूर करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और जीवन को अनुशासित बनाता है। हमें इसे अपने दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए।”

कार्यकर्ताओं और नागरिकों की रही भागीदारी

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं नगर के अनेक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योगाभ्यास के बाद जलपान और सभी प्रतिभागियों को योग के महत्व से संबंधित पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here