इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार किसान की मौत हो गई। यह हादसा बहीपुर यात्री शेड के पास हुआ, जब पिवारी गांव निवासी 45 वर्षीय मूलचंद पुत्र गंगाराम करनपुर दवा लेने जा रहे थे।

जैसे ही वह बहीपुर यात्री शेड के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मूलचंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें रुदायन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई।

परिवार के अनुसार, मूलचंद पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और खेती-बाड़ी कर परिवार की आर्थिक मदद करते थे। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

इस्लामनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here