बदायूं। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जनपद बदायूं की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 29 जून को तहसील सभागार बदायूं में संपन्न हुई। यह बैठक पूर्व निर्धारित एजेंडा (दिनांक 22 जून) के क्रम में आयोजित की गई, जिसमें जनपद की सभी तहसीलों से बड़ी संख्या में राजस्व निरीक्षकों ने सहभागिता की।

बैठक की शुरुआत ईश वंदना से हुई, जिसके पश्चात जिला कोषाध्यक्ष श्री सतीश माथुर ने संघ की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात बैठक की कार्यवाही शुरू हुई, जिसमें राजस्व निरीक्षक संवर्ग की एकता, संगठनात्मक मजबूती और कार्यस्थल की चुनौतियों पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दे:

  1. जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना:
    बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जिलाधिकारी बदायूं की कार्यशैली की प्रशंसा की गई और संकल्प लिया गया कि उनके नेतृत्व में बदायूं जनपद को प्रदेश रैंकिंग में प्रथम स्थान दिलाने के लिए सभी राजस्व निरीक्षक पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
  2. धारा 24 के प्रकरणों में पुलिस सहयोग में आ रही समस्याएं:
    राजस्व निरीक्षकों ने बताया कि भूमि विवादों से संबंधित धारा 24 के मामलों में पुलिस बल की मांग पर उन्हें अनावश्यक रूप से थानों में 2 से 3 घंटे तक बैठाया जाता है, और पुलिस बिना हथियार व सुरक्षा उपकरणों के फील्ड पर जाती है, जिससे खतरे की स्थिति बनती है।
    थाना उसहैत के दो हालिया प्रकरणों को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करते हुए यह मांग की गई कि संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाए कि
    • राजस्व निरीक्षकों को थानों पर अनावश्यक रूप से न बैठाया जाए
    • पुलिस बल हथियारों के साथ और सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही भेजा जाए
  3. कार्यालय सुविधाओं की कमी:
    कुछ तहसीलों में फर्नीचर, प्रकाश और पंखों की अपर्याप्त व्यवस्था की ओर ध्यान दिलाया गया। संघ ने मांग की कि जिला स्तर से प्रत्येक तहसील का निरीक्षण कर सुविधाओं की स्थिति सुधारी जाए
  4. ऑनलाइन पोर्टल पर निस्तारण में व्यावहारिक समय सीमा की मांग:
    विरासत एवं अंश निर्धारण जैसे मामलों के ऑनलाइन निस्तारण में शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर ही आवेदन निस्तारित करने की मांग की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि यदि समय की अपर्याप्तता के चलते त्रुटिपूर्ण आदेश जारी होते हैं, तो उसकी जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षकों पर नहीं डाली जा सकती

बैठक में जिले भर के राजस्व निरीक्षकों ने हिस्सा लिया

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:जिला अध्यक्ष श्री नीरज चौहान, जिला मंत्री श्री प्रदीप कुमार सक्सेना, विवेक विक्रम (जिला उपाध्यक्ष), प्रभान सिंह (जिला उप मंत्री), चरन सिंह श्री विनोद पुरी, रामा शंकर शर्मा, अशोक कुमार, वेदपाल सिंह, विनोद कुमार, विजय कुमार, आर.एस. पटेल, हरिपाल सिंह, राकेश कुमार,बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यवाही को पूर्ण किया गयाबैठक की अध्यक्षता श्री गुलाब सिंह (राजस्व निरीक्षक) ने की और संचालन श्री सुबोध कुमार द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here