होम स्वदेश केसरी ब्यूरो बदायूं से भगवान पशुपतिनाथ सहित नेपाल और अयोध्या की धार्मिक यात्रा के...

बदायूं से भगवान पशुपतिनाथ सहित नेपाल और अयोध्या की धार्मिक यात्रा के लिए 10 जून को रबाना होगी Ac बस,

बदायूं: श्री रामेष्ट सेवा समिति बदायूं के तत्वावधान में एक विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन Ac बस द्वारा किया जा रहा है,यह बस 10 जून 2025 को शाम 5 बजे पथिक चौक, बदायूं से रवाना होगी। यह यात्रा भगवान पशुपतिनाथ, चितवन राष्ट्रीय उद्यान, मनोकामना देवी मंदिर, काठमांडू, पोखरा, लुंबिनी और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को समर्पित है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के लिए आने-जाने, रहने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था मात्र 16,000 रुपए प्रति यात्री के सहयोग राशि में की गई है। यात्रा पूरी तरह एसी टू-बाय-टू बस से संपन्न होगी, जिसमे श्रद्धालुओं की सुविधा और आराम दोनों का बिशेष ध्यान रखा गया है।

यात्रा में शामिल होने के लिए सीटें “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर आरक्षित की जाएंगी। इच्छुक श्रद्धालु निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सीट बुक करा सकते हैं:
9897606646, 8171278373 समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय से पंजीकरण कर धार्मिक यात्रा का लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here