बिल्सी (बदायूं)। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप का समापन समारोह गुरुवार को बड़े ही हर्षोल्लास और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। यह शिविर बच्चों की रचनात्मकता, सीखने और सर्वांगीण विकास का अद्भुत मंच साबित हुआ।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों के जोश और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने का संदेश दिया।

एडवोकेट राजेंद्र मौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों द्वारा समर कैंप के दौरान सीखी गई गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी पूरे मनोयोग से सीखते रहने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना था। पिछले नौ दिनों में विद्यार्थियों ने खेल, घुड़सवारी, ताइक्वांडो, योग, डांस, स्केटिंग, मेहंदी, ड्राइंग-पेंटिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और करियर काउंसलिंग जैसी कई गतिविधियों में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अंतिम दिन बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा, “यह समर कैंप केवल शिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बहुआयामी गतिविधियों से जोड़ने और उनमें आत्मविश्वास भरने का जरिया है।”

समापन अवसर पर स्कूल स्टाफ के साथ-साथ अभिभावकों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। उपस्थित प्रमुख लोगों में परमेंद्र सिंह, राखी गुप्ता, रूबी मौर्य, आर.डी. शर्मा, अंकित राठौर, मुनीश शर्मा, शिवानी सिंह, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, राधिका माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, रूमा सक्सेना, विश्वदीपक शर्मा, रवीना, अंजली सिंह, साक्षी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, अमन सिंह, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ्शीन सिद्दीकी, रंजना राठौर, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया पटेल, निशा सलमानी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी, शालिनी शर्मा और प्रिंस परमार शामिल रहे।समारोह का समापन सभी छात्रों और शिक्षकों के सामूहिक उत्सव के साथ हुआ, जिसमें समर कैंप की सफल यात्रा को उत्साहपूर्वक मनाया गय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here