होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में सभासद को स्ट्रीट लाईट की शिकायत करना पड़ा भारी: पालिका...

बिल्सी में सभासद को स्ट्रीट लाईट की शिकायत करना पड़ा भारी: पालिका कर्मियों ने धारदार हथियार से वार कर किया घायल,

बिल्सी (बदायूं): नगर पालिका परिषद में स्ट्रीट लाइट की खराबी की शिकायत करना एक सभासद को भारी पड़ गया। पालिका कर्मचारियों ने सभासद राहुल माहेश्वरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना बुधवार देर रात की है। राहुल माहेश्वरी बिजली घर मार्ग से अपने घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए पालिका कर्मचारियों ने उन पर हमला कर दिया। उनके सिर में गहरी चोट आई हैं। राहुल ने लूहलुहान हालत में हमलावरों के चुंगल से छूट कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद उन्होंने बिल्सी थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

स्ट्रीट लाइट की शिकायत से उपजा विवाद

राहुल माहेश्वरी ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से अपने वार्ड की खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन पालिका कर्मचारी उनकी शिकायतों को लगातार अनसुना कर रहे थे। इसी विवाद के चलते उन्होंने पालिका में इसकी शिकायत की थी, लेकिन शिकायत का समाधान करने की बजाय कर्मियों ने उन पर हमला कर दिया।

पालिका अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष के पति ओमप्रकाश सागर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर समेत तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। इन बर्खास्त कर्मचारियों में बिजली लाइन की मरम्मत करने वाले पिता-पुत्र की जोड़ी भी शामिल है।

पुलिस ने घायल सभासद को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है, और प्रशासन पर सभासदों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नगर के सभासदों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here