
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर राजीव गुप्ता की तीसरी बार जीत से माहौर समाज, वैश्य समाज और संपूर्ण हिंदू समाज में खुशी की लहर है। उनकी ईमानदार छवि और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए सभी समाजों ने उनका समर्थन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भाजपा नेतृत्व द्वारा लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुने जाने पर समाज के लोगों ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। लोगों का कहना है कि राजीव गुप्ता की कुशल कार्यशैली और निष्ठा उन्हें पार्टी में और ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
समर्थकों ने दी शुभकामनाएं
इस ऐतिहासिक कार्यकाल पर एडवोकेट अरविंद गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, डॉ. जयप्रकाश गुप्ता, एडवोकेट अजय के. गुप्ता, शिव स्वरूप गुप्ता, के.बी. गुप्ता, एडवोकेट दिलीप गुप्ता, सुनील गुप्ता (जगत), निर्भय गुप्ता (बिसौली), राजा भैया, संजीव गुप्ता (मामा), विनोद गुप्ता और अशोक वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।


























