
बिल्सी।चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू वर्ष 2082 के शुभारंभ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बिल्सी नगर में भव्य पथ संचालन किया गया। आज शाम 4:00 बजे बाईपास रोड स्थित रंजना अस्पताल से प्रारंभ हुआ यह पथ संचलन नगर के मुख्य बाजार से होते हुए निकाला गया।
नगर पालिका कार्यालय पर विधायक हरीश शाक्य, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर पथ संचालन का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोरण द्वार बनाकर नगर को आकर्षक रूप से सजाया।
ब्रज प्रांत के मुख्य वक्ता रमाशंकर जी ने इस अवसर पर कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. बलिराम हेडगेवार की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि हिंदू विक्रम संवत भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रारंभिक दिवस है, जिसे भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के ऐतिहासिक दिन के रूप में भी जाना जाता है।
इस मौके पर विभाग प्रचार प्रमुख एडवोकेट वीरेंद्र वर्मा, नगर कार्यवाह डॉ. उमेंद्र गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, अर्पित शर्मा, नीरज शर्मा, मोहित गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, मुकेश कुमार सिंह, सौरभ सांवरिया, अखिल मालपानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।