बदायूं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक आज ग्राम गुरपुरी विनायक स्थित पशु-पक्षी सेवा धाम में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार एवं प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र कुमार ने हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार और हिंदुओं को बिना भय स्वतंत्र रूप से जीवन जीने की बात कही।
हिंदुत्व और गौरक्षा के मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान हिंदुत्व की मजबूती, गौरक्षा, धर्म जागरण एवं सामाजिक एकता पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर अपने धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करनी होगी। वहीं प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र कुमार ने संगठन की कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बजरंग दल सदैव हिंदू समाज के उत्थान के लिए कार्य करता रहेगा।
संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रांत उपाध्यक्ष शुभम शर्मा, विभाग अध्यक्ष पंकज गुप्ता, विभाग महामंत्री अतुल गुप्ता, जिलाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद विकेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल करन दक्ष, जिला गौरक्षा प्रमुख प्रमोद सिंह, जिला महामंत्री पवन गुप्ता, जिला मंत्री सुनील यादव, जिला उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, हिंदू हेल्पलाइन जिला मंत्री विमल सक्सेना समेत जिला कार्यकारिणी के अन्य समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदू एकता के लिए संगठनों को मजबूत करने की अपील
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर मजबूत करने, हिंदू युवाओं को जागरूक करने एवं गौरक्षा को सशक्त करने का संकल्प लिया। इस दौरान धार्मिक जागरूकता अभियानों को और तेज करने पर भी जोर दिया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज की रक्षा और सेवा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।


























