होम राज्य उत्तर प्रदेश उझानी में अप्रैल से हर मोहल्ले में होगा इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण,...

उझानी में अप्रैल से हर मोहल्ले में होगा इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण, पालिका अध्यक्षा पूनम अग्रवाल ने दिया आश्वासन,

उझानी। नगर पालिका परिषद उझानी ने अप्रैल से नगर के प्रत्येक मोहल्ले में इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत नवसृजित कॉलोनियों को भी शामिल किया गया है, जहां अब तक मकान बनने के बावजूद सड़कों का अभाव था और धूल के गुब्बार उड़ते नजर आते थे।

नगर पालिका अध्यक्षा पूनम अग्रवाल ने बताया कि नगर के विकास को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी के साथ सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाना जरूरी है। इसी क्रम में पिछले महीने नगर पालिका प्रशासन ने उन इलाकों की सूची तैयार कराई थी, जहां अब तक सड़कें नहीं बनी थीं।

4 करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य

पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल और अधिशासी अधिकारी अब्दुल शबूर ने बताया कि सभी चिन्हित इलाकों का अवर अभियंता द्वारा निरीक्षण कराया गया था, जिसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की गई। डीपीआर के अनुसार, नगर की सड़कों के निर्माण पर कुल 4 करोड़ रुपए की लागत आएगी

अप्रैल में शुरू होगा निर्माण कार्य

अधिशासी अधिकारी अब्दुल शबूर ने जानकारी दी कि अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और कोई भी मोहल्ला पक्की सड़कों से अछूता नहीं रहेगा। जहां नालों की आवश्यकता होगी, वहां उनका भी निर्माण किया जाएगा। पालिका प्रशासन ने सड़कों और नालियों के निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं

पालिका अध्यक्षा पूनम अग्रवाल ने कहा कि यह योजना नगर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां भी सड़क निर्माण की जरूरत महसूस होगी, वहां भविष्य में और भी काम कराए जाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here