होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: तेज रफ्तार टेंपो ने दो मासूमों को रौंदा, गांव में मचा...

बिल्सी: तेज रफ्तार टेंपो ने दो मासूमों को रौंदा, गांव में मचा कोहराम

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमर्रा मे बीती रात तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों में तीन साल की कामिनी और दो साल का जनक शामिल हैं।

खेलते समय हुआ हादसा

घटना के वक्त कामिनी और जनक अन्य बच्चों के साथ बजरी के ढेर पर खेल रहे थे। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति तेज रफ्तार टेंपो लेकर वहां से गुजरा और दोनों बच्चों के पेट पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

टेंपो जंगल से बरामद, मालिक की हुई पहचान

क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि टेंपो को देर रात घटनास्थल से दूर जंगल में बरामद कर लिया गया है। टेंपो का रजिस्ट्रेशन तेजपाल निवासी सिमरा के नाम से है, जिसका नंबर UP 24 H 9063 है।

समझौते की कोशिश में पीड़ित परिवार

हालांकि, इस मामले में अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। सूत्रों की मानें तो टक्कर मारने वाला टेंपो चालक भी आसपास के गांव का ही है, जिससे पीड़ित परिवार समझौते का प्रयास कर रहा है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्सी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here