होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में दरगाह के सज्जादानशीन के भाई का इंतकाल, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक

बदायूं में दरगाह के सज्जादानशीन के भाई का इंतकाल, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक

बदायूं। दरगाह शाह शराफत अली मियां के सज्जादानशीन शाह सकलैन मियां के भाई हाजी मुंतखब अहमद नूर सकलैनी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे और बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका इंतकाल हो गया

अदबी दुनिया में ‘नूर ककरालवी’ के नाम से थे मशहूर

70 वर्षीय हाजी मुंतखब अहमद नूर अदबी दुनिया में ‘नूर ककरालवी’ के नाम से प्रसिद्ध थे। उनके निधन की खबर से बदायूं और ककराला का अदबी समाज शोक में डूब गया। उनके मुरीदों और अनुयायियों ने दरगाह पर फोन कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं, वहीं कई श्रद्धालु बरेली पहुंचकर अंतिम दर्शन कर आए।

दरगाह पर श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग

दरगाह शाह शराफत अली मियां के मीडिया प्रभारी हमजा सकलैनी ने बताया कि मरहूम अदब और शायरी की दुनिया में एक सम्मानित नाम थे। उनकी लेखनी और सूफियाना खिदमतों को लेकर लोगों में गहरा सम्मान था। शुक्रवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर ककराला लाया गया, जहां उनके पैतृक आवास पर बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

आज सुबह 11 बजे सुपुर्द-ए-खाक

हाजी मुंतखब अहमद नूर सकलैनी का अंतिम संस्कार शनिवार, 8 फरवरी को सुबह 11 बजे ककराला में किया जाएगा। उनके इंतकाल से बदायूं और ककराला के अदबी और धार्मिक जगत में गम का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here