बिल्सी। श्री महाकाल बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में शाही बारात एवं शिव विवाह महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति के प्रवक्ता लव कुमार वार्ष्णेय एवं अनुभव वार्ष्णेय ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
➡️ 24 फरवरी को हल्दी एवं श्रृंगार कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से शिव शक्ति भवन मंदिर परिसर में होगा।
➡️ 25 फरवरी को बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक शाम 6:00 बजे किया जाएगा।
➡️ 26 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे बाबा महाकाल की शाही बारात नगर के सम्राट अशोक चौक, अंबियापुर से बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से निकलेगी।
➡️ शाम 5:00 बजे बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार, शाम 6:00 बजे शिव विवाह एवं रात्रि 9:00 बजे भव्य आतिशबाजी होगी।
शाही बारात में प्रभु श्री जगन्नाथ जी की यात्रा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। सभी कार्यक्रम शिव शक्ति भवन मंदिर परिसर में संपन्न होंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


























