होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी कोतवाली में पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह, भावुक हुए अधिकारी

बिल्सी कोतवाली में पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह, भावुक हुए अधिकारी

बिल्सी: कोतवाली परिसर में 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र एवं उपनिरीक्षक भूदेव सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। आज अपराह्न 3:00 बजे हुए इस समारोह में पुलिस स्टाफ एवं नगर के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र ने कहा,
“मनुष्य जीवन में कभी रिटायर नहीं होता, उसे हमेशा सकारात्मक सोच और ईमानदारी से कार्य करते रहना चाहिए।”

गणमान्य लोगों की उपस्थिति

समारोह में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर, प्रभारी निरीक्षक उघैती के.के. मिश्रा, इंस्पेक्टर क्राइम बी.के. मौर्य, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह, अभिषेक गोयल, निरीक्षक इंतजार हुसैन, उपनिरीक्षक शैलेंद्र तोमर, रामसेवक राठौर सहित पुलिस स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

इसके अलावा पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, इकरार अहमद, अवधेश महेश्वरी, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, रविंद्र रवि, नईम आजाद, प्रखर महेश्वरी, तेजस्वी सागर, कांस्टेबल मनोज कुमार तथा साहित्य एवं समाजसेवा से जुड़े अनेक लोग भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने दोनों अधिकारियों के सेवा काल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here