होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में आज विद्युत सप्लाई सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे...

बिल्सी में आज विद्युत सप्लाई सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगी बाधित,

बिल्सी नगर क्षेत्र में आज सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी शोएब अंसारी ने बताया कि उझानी स्थित 132 केवीए पावर स्टेशन पर तकनीकी कार्य होने और बिल्सी-उझानी मुख्य लाइन में बार-बार हो रहे फाल्ट को कम करने के लिए मुख्य लाइन पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से इस दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here