जिला संवाददाता- अरविंद शर्मा


कासगंज। जनपद में गुम हुए 51 एंड्रॉयड फोन, जिनकी कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई थी, को पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने बरामद कर लिया है। ये फोन दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में उपयोग हो रहे थे।
कासगंज पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती और सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह की टीम ने यह सफलता हासिल की।
अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से फोन बरामद किए गए, जिनमें दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुम हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए।
फोन वापस पाकर मालिकों ने कासगंज पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए दिल से आभार जताते हुए पुलिस की प्रशंसा की है ।


























