होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य निशान शोभायात्रा, श्रद्धालुओं...

बिल्सी: खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य निशान शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने किया बाबा का गुणगान

बिल्सी: श्री लखदातार सेवा समिति के तत्वाधान में आज खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य निशान शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया। यह शोभायात्रा प्रातः 10 बजे मोहल्ला नंबर एक स्थित श्री श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर अटल चौक, मुख्य बाजार, लोहा बाजार, बालाजी तिराहा होते हुए गांधी पार्क पर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में बाबा खाटू श्याम के निशान को श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में लेकर पूरे भक्ति भाव से गुणगान किया। यात्रा के दौरान बैंड-बाजे की धुनों पर श्रद्धालु झूमते हुए बाबा के जयकारे लगा रहे थे। बाबा की भव्य झांकियां, जिनमें बाबा के विभिन्न रूपों को दर्शाया गया था, आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

नगर में शोभायात्रा का स्वागत करते हुए विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आयोजन समिति के शुभम महेश्वरी, गुरुजी कौशल देवल, विशाल शाक्य, अमन वार्ष्णेय, राघव गुप्ता, चिराग वार्ष्णेय, हर्षित माहेश्वरी, निशांत देवल, गौरव देवल और हिमांशु शाक्य सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here