दिल्ली: बदायूं से विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक ने दिल्ली स्थित गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एमएलसी पाठक ने गृह मंत्री के साथ विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें अपने गृह जनपद बदायूं के विकास पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की ।
वागीश पाठक ने मुलाकात के दौरान बदायूं की विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे के सुधार और जनता की प्रमुख आवश्यकताओं पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने गृह मंत्री से जनपद में सुरक्षा व्यवस्था, सहकारी योजनाओं और अन्य विकास कार्यों में केंद्र सरकार के सहयोग का भी अनुरोध किया।
गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई इस बैठक को बदायूं के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, क्योंकि इससे बदायूं के विकास के रास्ते में आने वाली रुकावटों को दूर करने की संभावना बढ़ गई है।

























