समाचार साभार :वीकेंद्र शर्मा (पशु प्रेमी)
बदायूं।गोपाष्टमी के पावन अवसर पर जहां पूरे देश में गौसेवा का महत्त्व बताया जा रहा था, वहीं बदायूँ में एक दर्दनाक घटना ने सबका दिल झकझोर दिया। उझानी रोड पर खाटू श्याम मंदिर और मेडिकल कॉलेज के बीच में गुनौरा गांव पर गाय के एक बच्चे का दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में घायल गाय का बच्चा मदद की आस में दम तोड़ देता है , लेकिन वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति मदद के लिए नहीं पहुंचा।
गोपाष्टमी पर कई जगह बड़े बड़े कार्यक्रम हुए जिसमें लोगों ने गौसेवा की बात कही, लेकिन जमीनी स्तर पर यह सेवा गाय का पूजन कर चारे के रूप मे चारा गुड़ रोटी खिलाते हुए सोशल मीडिया फ़ोटो पोस्ट करने तक सीमित रही। दुःखद यह रहा कि इस हादसे के बाद भी किसी ने इस घायल गाय और बच्चे की सुध नहीं ली, यहाँ तक़ की इस दिन इसके मृत शरीर को कोई 2 गज ज़मीन भी नसीब नहीं करा पाया ,

























