
बिल्सी।श्री बालाजी सेवा समिति ने अपनी बस सेवा के पांचवे वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में आगामी 27 सितंबर को मेहंदीपुर बालाजी की यात्रा आयोजित की है। समिति के वरिष्ठ सदस्य अमित वार्ष्णेय और चंद्रसेन माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी बाबा ने बताया कि इस विशेष अवसर पर समिति के सभी सदस्य बस द्वारा मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेंगे, जहां वे पहली बार 56 व्यंजनों का भोग अर्पित करेंगे।
श्री वार्ष्णेय ने कहा कि बालाजी सेवा समिति द्वारा प्रत्येक माह एक बस बालाजी के लिए भेजी जाती है, और समिति ने अपनी पहली बस अगस्त 2019 में रवाना की थी। वर्तमान में समिति में 60 सदस्य कार्यरत हैं, जो बालाजी महाराज की सेवा में सक्रिय रूप से संलग्न रहते हैं।
इस विशेष यात्रा का आयोजन भक्तों के लिए एक अद्भुत अवसर है, जिससे वे बालाजी महाराज की कृपा का अनुभव कर सकेंगे। समिति के सदस्यों ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं।

























