बिसौली, 3 सितंबर: चंडीगढ़ में कॉल सेंटर पर काम करने वाली एक युवती को बिसौली के निवासी सोहेल ने खुद को सौरभ बताकर प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसने युवती के साथ संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई और एक बेटी को जन्म दिया। युवती ने बिसौली पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ के फरीदकोट की रहने वाली है। एक साल पहले वह चंडीगढ़ में एक कॉल सेंटर में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात बिसौली के होली चौक कटरा निवासी सोहेल से हुई, जिसने खुद को सौरभ बताया था। एक साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और साहिल ने शादी का वादा करके कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। बाद में, उसने एक बेटी को जन्म दिया।जिसके बाद से सोहेल उसे अपने साथ रखने लगा।
युवती ने बताया कि एक माह पूर्ब सोहेल उसे अपने घर बिसौली ले आया, तब उसे पता चला कि सोहेल वास्तव में मुस्लिम है। जब उसने इसका विरोध किया तो सोहेल की मां ने उसकी नवजात बेटी को छीन लिया और उसे बंधक बनाकर रखा।युवती बीती शाम किसी तरह सोहेल के परिजनों के चुंगल से छूट कर कोतवाली बिसौली पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई, युवती ने पुलिस को बताया कि सोहेल के पिता, मां रुखसाना, और बहन रवीना ने उसे मांस खाने और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला।जिसके बाद आरोपी युवक सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि युवती ने देर शाम थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। खुद को हिंदू बताकर युवती से रेप करने समेत उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने वाला मुख्य आरोपी युवक फरार हो गया है। उसके माता पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे में कुल 5 लोग नामजद हैं, इनमे दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। इधर, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया है इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।वाकी बचे आरोपियों की तलाश जारी है।
आरोपी की तलाश में लगी टीम
एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि पुलिस द्वारा सोहेल समेत उसकी मां रुखसाना, पिता नियामू को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोहेल की तलाश जारी है। जल्द उसको भी पकड़ा जाएगा।

























