बिल्सी: नगर के मोहल्ला दो निवासी रिषभ प्रकाश वार्ष्णेय के पुत्र और वैज्ञानिक अंशुल वार्ष्णेय को दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय संस्था IEEE PES द्वारा “आउटस्टैंडिंग इंजीनियर अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
अंशुल वार्ष्णेय की इस उपलब्धि पर नगर के वार्ष्णेय समाज संस्था सहित कई अन्य संगठनों ने गर्व और हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसे नगर के लिए गर्व का क्षण बताया।

























