होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ: गुरुद्वारा जोगीपुरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्री...

बदायूँ: गुरुद्वारा जोगीपुरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व,

बदायूँ के गुरुद्वारा जोगीपुरा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर हजूरी रागी जत्था भाई कुलदीप सिंह और जसप्रीत सिंह सागर ने शबद-कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरबाणी से जोड़ते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।

चंडीगढ़ के रतवाड़ा साहिब से आए रागी जत्था भाई देवेन्द्र सिंह ने भी गुरबाणी के शबद-कीर्तन से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं के दिलों को छू लिया।

दीवान की समाप्ति पर गुरुद्वारे के प्रधान सरदार प्रतिपाल सिंह ने सभी संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन गुरु महाराज के लंगर के साथ हुआ, जिसमें सभी संगत ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना का विशेष योगदान रहा, जिनकी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को सफलता मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here