होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ: अर्बन को-आपरेटिव बैंक द्वारा प्रख्यात कवि कुलदीप अंगार का किया गया...

बदायूँ: अर्बन को-आपरेटिव बैंक द्वारा प्रख्यात कवि कुलदीप अंगार का किया गया सम्मान

बदायूं के आर .के रिसॉर्ट (कृष्णा लान) में अर्बन को-आपरेटिव बैंक के तत्वावधान में बैंक की बार्षिक सामान्य निकाय बैठक में विख्यात कवि कुलदीप अंगार का उनकी अविस्मरणीय साहित्यिक सेवाओं के लिए अभिनंदन किया गया।सम्मानित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री वी.एल वर्मा ने प्रख्यात कवि कुलदीप अंगार की प्रशंसा की।

अभिनन्दन समारोह में नगर विधायक पूर्व मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, विधायक (बिल्सी) हरीश शाक्य, अर्बन को-आपरेटिव बैंक की अध्यक्षा श्रीमती रेखा शाक्य, कार्यकारी सचिव और मुख्य कार्यकारी अधीक्षक श्री सचिन अग्रवाल, संचालक अजीत वैश्य, रवींद्र सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नेता और नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here