बिल्सी: तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सामवेद पारायण यज्ञ किया गया। वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने सत्संग के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारी स्तुति का सच्चा पात्र केवल परमात्मा है। कोई सुने न सुने, पर ईश्वर हमारी जरूर सुनता है। यदि हम पवित्र भाव से पुरुषार्थ पूर्वक प्रार्थना करें तो कामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। ईश्वर की भक्ति की विशेषता यह है कि उसे कभी कुछ देना नहीं होता, सिर्फ लेना ही होता है। ईश्वर जितना अमीर का होता है उतना ही गरीब का भी होता है। वह भक्तों का सदा कल्याण करता है।”
प्रश्रय आर्य ने भजन गाया, “ईश्वर अपने साथ है.. डरने की क्या बात है!” कु० तृप्ति शास्त्री ने यज्ञ कराया। कुमारी मोना रानी और कुमारी तानिया आर्य ने वेद पाठ किया। ईशा आर्य ने सुंदर भजन सुनाया।
इस अवसर पर मुन्नी देवी, अशोक पाल सिंह, श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती कमलेश रानी, श्रीमती गुड्डो देवी, कौशकी आर्य एवं आर्य संस्कारशाला के बच्चे भी उपस्थित रहे।

























