होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित

बिल्सी: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित

बिल्सी | गौशाला स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आज भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सुंदर-सुंदर राखियों का निर्माण किया और एक-दूसरे को राखी बांधकर अपने प्रेम और स्नेह का इजहार किया।

कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थापक डॉक्टर उमेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष लोकेश वार्ष्णेय और प्राचार्य सुबोध शर्मा ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट संबंध और विश्वास का प्रतीक है, जो समाज में प्रेम और सौहार्द्र को बढ़ावा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here