होम राज्य उत्तर प्रदेश इस्लामनगर में प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप,...

इस्लामनगर में प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप, हालत बिगड़ने पर छोड़कर भागा”

एसपी के निर्देश पर इस्लामनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, चंदौसी और इस्लामनगर थानों ने की अनदेखी

इस्लामनगर/बिल्सी: इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सखामाई गांव की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी नरेंद्र चौधरी, जो सत्य माइक्रो कैपिटल कंपनी में कार्यरत है, ने युवती शिवलता (18), पुत्री रामपाल सिंह के साथ यह घिनौना कृत्य किया। युवती के साथ संबंध बनाने के बाद आरोपी ने उसे चंदौसी में छोड़कर भाग गया।

इस घटना की जानकारी के अनुसार, सत्य माइक्रो कैपिटल कंपनी ने शिवलता के परिवार को समूह के तहत लोन दिया था। लोन की किस्त लेने के लिए कंपनी में तैनात नरेंद्र चौधरी अक्सर उनके घर आता था। बातचीत के दौरान नरेंद्र ने शिवलता को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और 31 जुलाई को उसे संभल ले गया। वहां उसने युवती के साथ रेप किया और बाद में उसे चंदौसी में छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता अपने भाई के साथ चंदौसी कोतवाली गई, लेकिन वहां पुलिस ने उन्हें फटकार कर भगा दिया। इसके बाद वे इस्लामनगर थाने पहुंचे, लेकिन वहां भी सीमा विवाद को लेकर उन्हें फटकार कर भगा दिया गया। अंततः मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदायूं, डॉक्टर बृजेश सिंह तक पहुंचा। एसपी के निर्देश पर इस्लामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इस घटना ने पुलिस प्रशासन और समाज की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसएसपी डॉक्टर बृजेश सिंह के त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है और उम्मीद की जाती है कि दोषी को जल्द से जल्द सजा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here