होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने...

बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने जीता सबका दिल

बिल्सी: दिनांक 14/08/2024, गुरुवार को बाबा इंटरनेशनल स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें किंडरगार्टन के बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने पुलिस अधिकारी, डॉक्टर, शिक्षक, सैनिक, साइंटिस्ट, किसान, रानी लक्ष्मीबाई, मदर टेरेसा और भारत माता जैसी वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों से खूब सराहना बटोरी और बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया।

स्कूल के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने इस अवसर पर बच्चों की प्रशंसा करते हुए अभिभावकों को संदेश दिया कि वे अपने बच्चों को आगे भी स्कूल के इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। विद्यालय की निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को उभारकर उनके सामाजिक, बौद्धिक, और नैतिक मूल्यों का विकास करती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति उनकी व्यवहारिकता का प्रदर्शन होता है।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों को राष्ट्र के निर्माता बताते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नैतिकता और आत्मनिर्भरता जैसे गुणों को बढ़ावा देती हैं। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, जो उनके भविष्य के लक्ष्यों को निर्धारित करने में सहायक होता है।

विद्यालय के प्रशासक अमित माहेश्वरी ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और देशभक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन को सराहा और बताया कि विद्यालय समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहेगा। इस आयोजन के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here