होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:सावन के चौथे सोमवार पर महाकाल के श्रृंगार की धूम, भक्तों ने...

बिल्सी:सावन के चौथे सोमवार पर महाकाल के श्रृंगार की धूम, भक्तों ने मनाया अद्वितीय पर्व

बिल्सी: सावन के पवित्र महीने के चौथे सोमवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में बाबा महाकाल के श्रृंगार की भव्य धूम रही। मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में आरआर ग्रुप के डायरेक्टर रजनीश शर्मा ने बाबा महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा का प्रदर्शन करते हुए कई धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस आयोजन में दोपहर 3 बजे रुद्राभिषेक, रात 8 बजे बाबा का भव्य श्रृंगार और 9 बजे महा आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर महाकालेश्वर सेवा समिति के सदस्यों ने स्वदेश केसरी के ब्यूरो प्रभारी ललित वार्ष्णेय को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समिति के सदस्य कुलदीप वार्ष्णेय, मुन्ना बाबू वार्ष्णेय, गुरुजी उमेश वार्ष्णेय, रंजन महेश्वरी, सौरभ सांवरिया और सौरभ वार्ष्णेय का विशेष सहयोग रहा।

इसी के साथ अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में नगर पालिका परिषद के लिपिक निशांत वार्ष्णेय ने अपने जन्मोत्सव के अवसर पर परिवार सहित बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक किया। रात को बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसमें बाबा को नागेश्वर महादेव के स्वरूप में सजाया गया। इस अद्वितीय श्रृंगार के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। निशांत वार्ष्णेय ने अपने जन्मदिन पर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया, जिसमें महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने उन्हें और उनके परिवार को सम्मानित किया।

इस मौके पर समिति के संरक्षक महंत मटरूमल शर्मा महाराज, ओम बाबू वार्ष्णेय, सुरेश बाबू वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, परमानंद वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, जीतू वार्ष्णेय, निकल वार्ष्णेय, नीलू वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, कमल देवल, नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य, गगन राठी, दीपक गुप्ता, मोहित गुप्ता, आदित्य महेश्वरी सहित पालिका के सभासद और स्टाफ भी उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here