होम राज्य उत्तर प्रदेश बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों की रचनात्मकता का प्रदर्शन, राखी मेकिंग प्रतियोगिता...

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों की रचनात्मकता का प्रदर्शन, राखी मेकिंग प्रतियोगिता में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में 13 अगस्त 2024 को राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और डायरेक्टर मेम साधना वार्ष्णेय द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पी.जी. से 12 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए सुंदर राखियां बनाई।

छात्रों ने चंदन की लकड़ी, सुच्चे मोती, रंगीन धागे आदि का इस्तेमाल कर एक से बढ़कर एक राखियां बनाई। इस प्रतियोगिता में छात्रों की मेहनत और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके समर्पण ने सभी को प्रभावित किया। छात्रों ने केवल भारतीय वस्तुओं और धार्मिक सामान का उपयोग करके राखियां बनाई, जिससे इस महापर्व की यादें ताजा हो गईं।

प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कक्षा पी.जी. में सैयांश वार्ष्णेय, कक्षा एन.सी. में कु. सान्या, कक्षा के.जी. में कु. धृति वार्ष्णेय, कक्षा 1 में आयांश प्रताप सिंह, कक्षा 2 में सार्थक माहेश्वरी, कक्षा 3 में इंदू यादव, कक्षा 4 में दीक्षा सिंह, कक्षा 5 में नंदिनी वार्ष्णेय, कक्षा 6 में ईशिका माहेश्वरी, कक्षा 7 में अमीशी वार्ष्णेय, कक्षा 8 में परी वार्ष्णेय, कक्षा 9 में मनु उपाध्याय, कक्षा 11 में तान्या राठौर और कक्षा 12 में छवि माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और डायरेक्टर मेम साधना वार्ष्णेय ने छात्रों को रक्षा बंधन के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सभी छात्रों को समाज की हर स्त्री को बहन के रूप में मानकर उसकी रक्षा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई राखियों को भारतीय संस्कृति की जीवंत मिसाल बताया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं हमारे रीति-रिवाज, त्योहार और संस्कृति को जिंदा रखती हैं।इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here