होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: चोटिल और लाचार गौवंशों के संरक्षण को लेकर विकेंद्र शर्मा ने...

बदायूं: चोटिल और लाचार गौवंशों के संरक्षण को लेकर विकेंद्र शर्मा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बदायूं: अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पशुपालन विभाग की लापरवाही के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन देने का नेतृत्व बदायूं के प्रसिद्ध पशुप्रेमी और अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा ने किया।

ज्ञापन में विकेंद्र शर्मा ने जिले में छुट्टा और घायल गौवंशों के उपचार और संरक्षण में पशुपालन विभाग की लापरवाही की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि जिले में आए दिन गौवंश विभिन्न दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, जिनमें से कई ब्लेड वाले तारों से कटकर या सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो जाते हैं। हालांकि, पशुपालन विभाग द्वारा उपचार के नाम पर केवल इंजेक्शन लगाए जाते हैं और बाद में गौवंश को वहीं छोड़ दिया जाता है।

विकेंद्र शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि जब स्वस्थ गौवंशों का संरक्षण किया जा सकता है, तो चोटिल गौवंशों का भी उचित उपचार और संरक्षण होना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लें और संबंधित विभाग पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

ज्ञापन सौंपने के दौरान, विकेंद्र शर्मा के साथ अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here