होम राज्य उत्तर प्रदेश बैरमई बुजुर्ग में शिक्षा के साथ शारीरिक और आत्मिक विकास पर जोर

बैरमई बुजुर्ग में शिक्षा के साथ शारीरिक और आत्मिक विकास पर जोर

बिल्सी, ग्राम बैरमई बुजुर्ग स्थित ग्राम समाज इण्टर कालेज में आज एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप ने की। प्रबंधक ब्रजेश बाबू वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, रामबहादुर शाक्य, अरविन्द सिंह और महेश चन्द पाण्डेय ने बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विद्यालय के सभी कक्षों में शीघ्र ही 52 पंखे लगाए जाएंगे, सभी जंगलों में जाली लगाई जाएगी और सभी कक्षों में सद् वाक्य लिखाए जाएंगे। हर माह खेल प्रतियोगिता, भाषण, वाद-विवाद, गायन और काव्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास भी विद्यालय का उद्देश्य है। ग्रामीण बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए उन्हें अवसर देना आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here