होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी : सभासदों ने की नालों की सफाई में धांधली की जांच...

बिल्सी : सभासदों ने की नालों की सफाई में धांधली की जांच की मांग

बिल्सी। नगर पालिका के आधा दर्जन सभासदों ने पालिका द्वारा बरसात से पूर्व आनन-फानन में कराई गई नालों की सफाई में हुई धांधली की जांच कराने की मांग की है। तहसीलदार राहुल गुप्ता को प्रेषित शिकायती पत्र में सभासद उमेश बाबू वार्ष्णेय, अजीत गुर्जर, राहुल माहेश्वरी, दिलीप बाबू, ज्योति सागर और प्रखर माहेश्वरी ने कहा है कि पिछले जून माह में पालिका परिषद ने बरसात से पूर्व आनन-फानन में नालों की सफाई का ठेका दिया था।

बताया गया है कि सफाई कार्य शुरू होने के अगले दिन ही भारी बारिश हुई, जिसमें सफाई का मलबा पुनः नालों में चला गया। बाद में लीपापोती करके नालों की सफाई कराई गई थी। शिकायतकर्ता सभासदों ने नालों की सफाई में हुई धांधली की जांच कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here